Sunday, November 1, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर ने जिला वासियों को नए साल की दी...

डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर ने जिला वासियों को नए साल की दी शुभकामनाएं

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर उमा शंकर गुप्ता ने सभी जिला वासियों को नए साल 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। नए साल की बधाई देते हुए उमा शंकर गुप्ता ने प्रार्थना की कि साल 2025 जिले वासियों सहित प्रदेश और दुनिया भर के पंजाबियों के लिए खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी के दिशा निर्देशों के तहत नए साल में भी महान आज़ादी संघर्षों के सपनों को साकार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी दृढ़ता और ईमानदारी से काम किया जाएगा ताकि विकास का असर ज़मीनी स्तर पर दिखे और विशेषकर गरीब वर्ग के जीवन को सुखद बनाया जा सके।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाईचारे, शांति और सद्भावना के बंधनों को मजबूत करते हुए विकास और समृद्धि के नए युग की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने लोगों को राष्ट्रीय एकता, शांति, प्रेम और धार्मिक सहिष्णुता के बंधनों को और मजबूत करने के लिए महान गुरुओं, संतों और पीर-पैगंबरों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का निमंत्रण दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here