Sunday, November 1, 2026
Home Latest 26 जनवरी को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा जिला स्तर पर...

26 जनवरी को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज)। 26 जनवरी को शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह (अशोक चक्र) स्टेडियम, गुरदासपुर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) स हरजिंदर सिंह बेदी, आई.ए.एस. ने आज जिला प्रशासनिक परिसर के सम्मेलन हॉल में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर बैठक करते हुए कहा कि सभी विभाग अब से गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पंजाब पुलिस के जवानों, पंजाब पुलिस की महिला पलटन, पंजाब होमगार्ड, एन.सी.सी. कैडेट्स और स्कूल के विद्यार्थियों की बैंड टीमों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा विकास को दर्शाती झांकियाँ प्रस्तुत की जाएंगी। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर स हरजिंदर सिंह बेदी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति और पंजाब की संस्कृति से भरपूर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह के दौरान वीर नारियों, स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले व्यक्तियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित होने वाले व्यक्तियों के नामांकन 17 जनवरी तक डिप्टी कमिश्नर कार्यालय भेज दिए जाएं, इसके बाद आई आने वाले नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम बटाला और सभी नगर कौंसिल के कारजसाधक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के शहरों में चौराहों और सरकारी इमारतों को सजाया जाए और 25 और 26 जनवरी की रात को उनकी लाइटिंग की जाए। इसके अलावा शहरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समारोह स्थल पर अब से ही तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड की रिहर्सल 17, 21 और 23 जनवरी को होगी, जबकि फूल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि 26 जनवरी को अपने विभाग से संबंधित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करें। इस मौके पर एस.पी. जुगराज सिंह, एस.डी.एम. गुरदासपुर डा. करमजीत सिंह, सहायक कमिश्नर (ज) अदित्य गुप्ता, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कंट्रोलर सुखजिंदर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here