Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सरबत दा भला ट्रस्ट पुलिस प्रशासन के सहयोग से 10 हजार ट्रालियों...

सरबत दा भला ट्रस्ट पुलिस प्रशासन के सहयोग से 10 हजार ट्रालियों को लगाएगी रिफ्लेक्टर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट-राकेश भार्गव। सर्दी एवं धुंध के मौसम को देखते हुए सरवत दा भला ट्रस्ट के मुख्य डाक्टर एस पी सिंह ओबराय जी के मार्गदर्शन में ट्रैक्टर ट्रालीओं तथा रेहड़ीओं पर जिला भर में पुलिस प्रशासन के सहयोग से दस हजार रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।आज जिला प्रबंधकीय कंप्लैक्स में सम्माननीय एस एस पी सुरेन्द्र लांबा ने ट्रस्ट के होशियारपुर ईकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी एवं उनकी टीम के साथ रिफ्लेक्टर जारी करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही नेक काम है। धुंध में गाड़ियों की लाईट पड़ने पर रिफ्लेक्टर के चमकने से ट्राली या रेहड़े इत्यादि का पता चल जाता है, जिससे दुर्घटना आदि का अंदेशा समाप्त हो जाता है।

Advertisements

उन्होंने प्रशासन का सहयोग करने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अन्य समाज सेवी संस्थाओं को भी ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। एस पी हैडक्वार्टर नवनीत कौर को दिशा निर्देश जारी करते हुए उन्होंने इस कार्य को पूरा करने के निर्देश जारी किए।  इस मौके प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा, सहायक सचिव गुरप्रीत सिंह, राकेश भार्गव, जगमीत सिंह सेठी, मनजीत सिंह जंडा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here