Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज), रजनीश शर्मा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इन मतदाता सूचियों में पंजीकरण करवाने के लिए दावे या अपात्र लोगों के नाम हटाने संबंधी आपत्तियां अब 24 जनवरी तक संबंधित एसडीएम के समक्ष दर्ज करवाई जा सकती हैं।

Advertisements

उपायुक्त ने बताया कि एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के प्रारूप जिला के सभी एसडीएम को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इनके अलावा इन्हें तहसीलों, पटवार सर्कलों, अधिसूचित गुरुद्वारों और मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर भी आम लोगों के सूचनार्थ चस्पां किया जा रहा है, ताकि इन सूचियों के संबंध में 24 जनवरी तक दावे या आपत्तियां प्राप्त की जा सकें। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को दावों या आपत्तियों का निपटारा करके संशोधित सूचियों की दो-दो प्रतियां 10 फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here