
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए हैं जबकि तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को श्रीनगर रेफर किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एसके पायीन के पास बांदीपोरा-श्रीनगर रोड पर सेना का एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।











