Thursday, October 22, 2026
Home International जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से दिया त्यागपत्र

जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से दिया त्यागपत्र

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सत्ताधारी लिवरल पार्टी के नेता पद और प्रधानमंत्री पर से त्यागपत्र दे दिया है। लेकिन, लिबरल पार्टी के नए नेता चुने जाने तक ट्रूडो प्रधानमंत्री बने रहेंगे। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री के रूप में हर एक दिन सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात रही. हमने महामारी के दौरान सेवा की, मज़बूत लोकतंत्र के लिए काम किया, बेहतर कारोबार के लिए काम किया। आप सभी को पता है कि मैं फ़ाइटर हूं।”

Advertisements

जस्टिन ट्रूडो ने कहा, ” 2015 में जब से मैं प्रधानमंत्री बना, तब से कनाडा और इसके हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा हूँ. मैंने मध्य वर्ग को मज़बूत करने के लिए काम किया. देश को महामारी के दौरान एक दूसरे का समर्थन करते देखा। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here