Wednesday, November 4, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर ने बलर्टन पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति...

डिप्टी कमिश्नर ने बलर्टन पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने आज बलर्टन पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को काम की रफ़्तार में तेज़ी लाने के निर्देश दिए एंव पार्क को स्पोर्टस हब के साथ शहर में आर्कषण के केंद्र के तौर पर विकसित करने पर ज़ोर दिया। यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंप्लेक्स में नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सहित सम्बन्धित विभागों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बलर्टन पार्क के सुंदरीकरन, साफ़- सफ़ाई, रौशनी के लिए उचित प्रबंध, हरियाली, चारदीवारी आदि चल रहे कार्यों की ताज़ा स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की और इन विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के आदेश दिए।

Advertisements

डा.अग्रवाल ने बताया कि बलर्टन पार्क में 30 फलड्ड लाईटें लगा कर रौशनी के लिए उपयुक्त प्रबंध कर दिया गया है, जिससे खिलाड़ी अब रात के समय भी नैट प्रेक्टिस कर सकते है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं अन्य लाईट की आवश्यकता है, तो वह भी जल्द से जल्द लगवाई जाएँ साथ ही स्ट्रीट लाईटें लगाने के काम में भी तेज़ी लाई जाए। उन्होंने इस सप्ताह के अंत तक पार्क में एंट्री और एग्जिट गेट लगाने के निर्देश और कहा कि इन गेट्स को समय पर खोलने और रात के समय बंद करने को यकीनी बनाने के लिए समर्पित कर्मचारी की तैनाती की जाए ताकि पार्क में आने- जाने वाले खिलाड़ियों और लोगों को कोई परेशानी न हो।

पार्क की दीवारों पर करवाई जा रही पेंटिंग के काम का जायज़ा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पार्क की चारदीवारी के अंदर और बाहर करीब 40 पेंटिंग बनवाई जा चुकी है। उन्होंने नगर निगम को पूरी चारदीवारी को रचनात्मिक और आकर्षक पेंटिंग के साथ कवर करने को कहा ताकि पार्क को और ख़ूबसूरत नुहार प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि बलर्टन पार्क को स्पोर्टस हब के तौर पर विकसित करने के साथ इसके द्वारा कला को प्रफुल्लित करने के प्रयास भी किए जाएंगे, जिसके लिए बेकार वस्तुएँ से बनी कलाकृतियां पार्क में स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम नज़दीक कूड़े के ढेर के निपटारे के लिए नगर निगम द्वारा एम.आर.एफ. सबंधी शुरु की प्रक्रिया का भी जायज़ा लिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पार्क के बाहर दोनों तरफ़ ग्रीन बैलट विकसित करने, पार्क में ट्रैक बनाने, पानी के प्रबंध, नए शौचालय के निर्माण सहित मौजूदा टायलट की मुरम्मत के भी निर्देश दिए। इसके इलावा सुरक्षा के मद्देनज़र उन्होंने पुलिस विभाग को बलर्टन पार्क के बाहर पी.सी.आर.तैनात करने को भी कहा। इस मीटिंग में ए.सी.पी. ऋषभ भोला के इलावा नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here