Thursday, October 22, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी का योगदान अद्वितीय था और वे साहस और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने अपनी एक्स-पोस्ट में लिखा:

“आज, पराक्रम दिवस के अवसर पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अद्वितीय है। वे साहस और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे। उनका दृष्टिकोण हमें उनके सपनों के अनुरूप भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

“आज सुबह लगभग 11:25 बजे मैं पराक्रम दिवस कार्यक्रम में अपना संदेश साझा करूंगा। यह दिन हमारी भावी पीढ़ियों को चुनौतियों का सामना करने और साहस के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा, जैसा कि सुभाष बाबू ने किया था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here