Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur राजपूत बिरादरी ने महाराणा प्रताप चौक में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राजपूत बिरादरी ने महाराणा प्रताप चौक में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महाराणा प्रताप चौक में राजपूत बिरादरी ने भारी संख्या में एकत्रित होकर एक समारोह आयोजन किया। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ व फाउंडर सदस्य ठाकुर भाग सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तिरंगे को फहराने की रस्म अदा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए उपस्थित राजपूत बिरादरी के सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय एकता के नारे लगाते हुए तिरंगे का सम्मान बढ़ाया।

Advertisements

इस मौके पर ढोल नगाड़ों की धमाल से पूरे इलाके में माहौल खुशनुमा हो गया। इस मौके पर मुख्य सचिव कैप्टन डा. सुभाष डडवाल, वित सचिव ठाकुर मीर सिंह, उप सचिव ठाकुर सुदर्शन डडवाल, वरिष्ठ सदस्य ठाकुर सतीश जसवाल, दिलबाग सिंह कंवर, ठाकुर पृथवी पाल सिंह, कैप्टन गोविंद जसवाल, डॉक्टर गुरधीर सिंह, ठाकुर ओ.पी जरियाल, लक्की ठाकुर, अनिल ठाकुर, ठाकुर मनमोहन सिंह (मनु) आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here