
गाजियाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। गाजियाबाद में घने कोहरे के कारण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। विजिबिलिटी कम होने के कारण करीब 25 गाड़ियां आपस में टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी तथा राहत कार्य शुरू किया।

घायलों के तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि कुछ गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं और अचानक से ब्रेक नहीं लगा पाए। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।











