Saturday, October 31, 2026
Home Latest जालंधर देहाती पुलिस द्वारा नशे और सड़क अपराधों पर कार्यवाही जारी, 3...

जालंधर देहाती पुलिस द्वारा नशे और सड़क अपराधों पर कार्यवाही जारी, 3 गिरफ़्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर देहाती पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नशीले पदार्थों के तस्करों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके चोरी किए वाहन और नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ़्तार किए गए मुलजिमों की पहचान वाहन चोरी के मामलो में गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी एन.ए.-97 मंदिर वाली गली, मोहल्ला किशनपुरा, जालंधर के तौर पर हुई है। कुलबीर उर्फ बीरू पुत्र चरनजीत निवासी हीरापुर, थाना मकसूदा, जालंधर, जिसको 48 नशीली गोलियों सहित पकड़ा गया था और जगतार सिंह उर्फ जग्गा पुत्र सतनाम सिंह निवासी लिटा, पीएस भुलत्थ, ज़िला कपूरथला, जिनसे 97 नशीली गोलियां बरामद की गई है। एस.एस.पी. जलंधर देहाती हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि तीनों मामलों को विशेष जानकारी के आधार पर हल किया गया है। चोरी की रिपोर्ट के दो घंटों के अंदर एक चोरी हुई एक्टिवा बरामद की गई, जिसके बाद दो अलग- अलग मामलों में नशीली गोलियां ज़ब्त की गई है। यह कार्यवाही जसरूप कौर बाठ एस.पी.(इनवैस्टीगेशन) की निगरानी में की गई।

Advertisements

सुरिन्दर पाल धोगड़ी डी.एस.पी करतारपुर, एस.आई.बलबीर सिंह, एस.एच.ओ मकसूदा पुलिस स्टेशन और उनकी टीम ने यह कामयाबी हासिल की। उन्होंने बताया कि पहली सफलता के अंतर्गत एक चोरी हुई एक्टिवा बरामद की गई। इसके इलावा नंगल मनोहर क्षेत्र के नज़दीक दो अलग- अलग कार्यवाहियों अधीन पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों के तस्करों को रोका, जिनसे गुलाबी रंग की नशीली गोलियां बरामद हुई है। इस सम्बन्ध में, पुलिस स्टेशन मकसूदा में तीन अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। वाहन चोरी का मामला एफ.आई.आर. नंबर 304 (2 तारीख़ 01.02.2025 अधीन धारा 281,126 (2), 351( 2), 191( 3), 190 बीएनएस अधीन दर्ज किया गया है।

नशीले पदार्थों को जब्त करने के मामले में एफ.आई.आर. नंबर 20 तारीख़ 01.02.2025 और एफ.आई.आर.नंबर 22 तारीख़ 02.02.2025 अधीन दर्ज किए गए है, दोनों एन.डी.पी.एस.एक्ट की धाराओं 22-61-85 अधीन है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच दौरान इनके बड़े नेट्वर्क के साथ संभावित संबंधों का संकेत मिलता है। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किए गए मुलजिमों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और बाकी जांच करने के लिए रिमांड लिया जाएगा। एस.एस.पी. खख ने बताया कि नशे और सड़क अपराध को जड़ से ख़त्म करने के लिए जालंधर की देहाती पुलिस द्वारा कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here