
मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। हेलीकॉप्टर एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवर तहसील के दबरासानी गांव में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होकर किसानों के खेतों में जा गिरा। हेलीकॉप्टर जलकर खाक हो गया है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचने के बात कह रहे हैं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो सका है।












