
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी द पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत पूरे भारतवासियों की जीत है दिल्ली हमारे देश की राजधानी हैपिछले दस साल में केजरीवाल ने हमारी दिल्ली को प्रदूषित करके पूरे विश्व में बदनाम कर दिया। प्रदूषण के कारण विदेशी पर्यटक दिल्ली आने से ही डरने लगे थे। दिल्ली की गंदगी आज साफ हो गई। हमें अब पूर्ण विश्वास है कि हमारी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब स्वच्छ दिल्ली बनेगी। आम आदमी पार्टी के हारने का कारण उनका 10 साल का एंटी इनकंबेंसी है। उन्होंने शुरू से अंत तक झूठ बोला, उन्होंने कुछ नहीं किया, लोग इन सब से तंग आ चुके थे।

दिल्ली के लोगों ने उन्हें 2 मौके दिए लेकिन अब वे बेनकाब हो चुके थे। लोग कब तक उनके झूठ को बर्दाश्त करते, अब दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया है।दिल्ली में जीत के सूत्रधार, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से 5 बार के लोकप्रिय सांसद बड़े भाई अनुराग सिंह ठाकुर जी को बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत आभार जताया हैं।












