Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में 12वीं के छात्रों को दी गई...

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई पार्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल में 11वीं के छात्रों ने 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। सर्वप्रथम समारोह में नवकार मंत्र के जाप से सारा वातावरण आनन्दमयी हो गया। स्कूल के छात्रों ने ईश्वर से अपने उज्जवल व सुनहरे भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजीत जैन ,उप प्रधान बॉबी जैन, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन  जी,कैशियर साहिल जैन जी  शामिल थे।

Advertisements

जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन ने बच्चों को उनके आगे आने वाले समय और उनकी बेहतर ज़िन्दगी के लिए मंगल कामना करते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी और कहा कि अगर हम अपनी ज़िन्दगी में डिसिप्लिन और ड्यूटी को एहमियत देंगे तो उन्नति के पथ पर चलने से कोई हमें रोक नहीं सकता। सरपरस्त अजीत जैन ने बच्चों को शुभ कामनाएं दी और उनको बोर्ड परीक्षा के लिए कई टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के छात्र उच्च शिक्षा पर  कही भी जाए, मगर वे उनके दिल में हमेशा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर स्कूल के डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया के अलावा स्टाफ सदस्यों ने उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदा किया। विद्यार्थियों ने इस पार्टी का खूब आनंद लिया। इस दौरान वंश जोशी और अलीशा को मिस्टर तथा मिस एस.ऐ. वियन चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here