Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में ’’खूनदान महादान’’ विषय से सम्बन्धित फैलाई गई जागरूकता

सरकारी कॉलेज में ’’खूनदान महादान’’ विषय से सम्बन्धित फैलाई गई जागरूकता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी की अध्यक्षता में रैड रिबन क्लब तथा एन.एस.एस. इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग के साथ युवक सेवायें विभाग पंजाब तथा सहायक डायरैक्टर युवक सेवायें होशियारपुर रवि पाल दारा के निर्देशानुसार ’’खूनदान महादान’’ विषय पर सैमीनार, पोस्टर बनाने तथा भाषण करवाने से सम्बन्धित प्रोग्राम करवाये गए। रैड रिबन क्लब तथा एन.एस.एस. इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने इस अवसर पर कॉलेज में पढ़ रहे युवा वर्ग केा समाज की सेवा करने के लिये प्रेरित करते हुये कहा कि हमें सभी को समय समय पर खूनदान करके दूसरों की कीमती जानों को बचाना चाहिये क्योंकि कई बार बिमारियों के कारण, दुर्घटनायें हो जाने के कारण खून की ज़रूरत पड़ने पर युवा वर्ग की ओर से दिया गया खून ही उनको नया जीवन देता है।

Advertisements

प्रो. विजय कुमार ने कहा कि खूनदान तथा आंखों का दान महादान होते हैं। इनसे बढ़कर मूल्यवान दान कोई नही है। इस अवसर पर विद्यार्थी साहिल, अर्श तथा छात्रा खुशबू ने पोस्टर के माध्यम द्वारा भी पोस्टर बनाकर विषय अनुसार जागरूकता फैलाई। इसी तरह विद्यार्थियों ने विषय अनुसार अपने विचार पेश किये। प्रो. विजय कुमार के इलावा असिस्टैंट प्रो. सरोज शर्मा, डा. अरूणा रानी, डा. परमजीत कौर, असिस्टैंट प्रोफैसर सुरज कुमार तथा मि.निर्मल सिंह के साथ भारी संख्या में विद्यार्थी इस में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here