Sunday, November 1, 2026
Home Latest जीनियस स्कूल में स्काउट एंड गाइडस कैंप का आयोजन

जीनियस स्कूल में स्काउट एंड गाइडस कैंप का आयोजन


रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 20 फरवरी 2024 को स्काउट्स एंड गाइडस के अंतर्गत छात्रों की प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट्स एवं गाइड्स बुद्धिमान, अनुशासित एवं ईमानदार युवा होते हैं जो समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। प्रिंसिपल अवतार सिंह (जिला सचिव), सुरेन्द्र सिंह (जिला संगठन आयुक्त), चरणप्रीत सिंह (एएसओसी) मुख्य अतिथि स्वरूप व ट्रेनर स्वरूप उपस्थित हुए। कैंप की शुरुआत प्रार्थना से हुई। फिर ध्वजारोहण समारोह किया गया इसमें उपस्थित वक्ता ने बताया कि 1907 में सिर्फ बॉयज स्काउट शुरू किया गया था फिर 1910 में गर्ल्स स्कॉउट शुरू हुआ। उन्होंने छात्रों को ध्वज को कैसे चढ़ाते हैं और उसको कैसे फहराया जाता हैं, वह सिखाया। और छात्रों को स्काउट्स एंड गाइडस के नियमों से जागरूक करवाया। छात्रों को विशेष ताली या विजय ताली सिखाई गई। विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गई।

Advertisements

स्कूल मैनेजमेंट सूबा भूपिंदर सिंह व गुणवंत कौर ने कहा कि छात्रों को अभी से यदि अनुशासन का प्रशिक्षण दिया जाए तो वे अपनी जिंदगी को अनुशासित ढंग से व्यतीत कर पाएंगे। स्कूल निदेशक गुरप्रीत माथुर ने मुख्य अतिथियों को स्काउट्स एवं गाइड्स स्कार्फ के साथ सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई दी कि उन्हें इस कैंप का हिस्सा बनने का मौका मिला और उन्होंने सभी निर्देशों को बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया। उप प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने कहा कि इस कैंप के द्वारा छात्रों ने अनुशासन में रहना सीखा। नियमों पर चलना व निर्देशों को ध्यानपूर्वक सुनकर उसे निभाना सीखा। अंत में, स्कूल के एस्टेट मैनेजर चरणजीत सिंह ने इस सार्थक सत्र के संचालन के लिए सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here