Friday, October 30, 2026
Home Latest महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का...

महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार, 6 की मौत

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के भोजपुर के नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजय कुमार, करुणा देवी, लाल बाबू सिंह, प्रियम कुमारी, आशा किरण, जूही रानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह लोग प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे और इसी दौरान जब वह दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के नज़दीक पहुंचे तो उनकी कार की टक्कर खड़े ट्रक से हो गई।

Advertisements

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसका एक पहिया 20 फीट दूर जा गिरा। कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here