Saturday, October 31, 2026
Home Himachal कब सुधरेंगे एनएच 3 के हालात, कीचड़ से सड़क की हुई दुर्दशा,...

कब सुधरेंगे एनएच 3 के हालात, कीचड़ से सड़क की हुई दुर्दशा, कई लॉन्ग रूट धर्मपुर तक हुए बंद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिस तर्ज पर कोट से लेकर धर्मपुर कोटली तक नेशनल हाइवे का काम  चला हुआ हैं  शायद ही प्रदेश में इस तरह का काम कहीं निर्माण कंपनी ने किया हो। जून 2022 से लेकर आज दिन तक नेशनल हाईवे के नाम पर केवल और केवल अव्यवस्था ही देखने को मिल रही है। बेशक एनएचआई तथा निर्माण  कंपनी को लोगों की बहुमूल्य अधिग्रहीत जमीन समय रहते उपलब्ध करवा दी गई थी लेकिन टेंडर के सबलेटिंग के खेल में हालात बिगड़ते गए। गावर कंपनी ने क्यों यह अवॉर्ड हुआ काम पहले से ही विवादित रही सूर्य कंपनी को सबलेट किया, इस सवाल का जबाव आज तक लोगों को नहीं मिल पाया हैं। हजारों लोग आज केवल यही पूछ रहे हैं कि लाख टके  का सवाल  यह है कि कब  एन एच 03 के हालात सुधरेंगे। इन दिनों हुई बारिश ने  कोट से लेकर धर्मपुर तक नेशनल हाइवे नंबर तीन को कीचड़ में तब्दील कर दिया हैं। निर्माण कार्य के दौरान मलबा और मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गया है। 

Advertisements

हालत इतने बदतर हो गए हैं कि बाहरी राज्यों की ट्रांसपोर्ट के कई लॉन्ग रूट की बसें धर्मपुर तक नहीं पहुंच पा रही है। छोटे वाहनों को चला पाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन तो कई जगह फिसल कर गिरने से सवारियों और चालक को घायल कर चुके हैं। वहीं  दरकोटी,  बारी मंदिर, झनिक्कर, समीरपुर, संगरोह, चोलथला, पाड़छू, लौंगनी, शिवदवाला, धर्मपुर में सड़क के हालात सबसे खराब हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि निर्माण कंपनी के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही सड़क की हालत सुधारने में कोई दिलचस्पी लेते हैं। लोगों ने नेशनल हाईवे नंबर तीन के हालात शीघ्र सुधारने या फिर बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here