Monday, November 2, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर ने गर्मी की सब्जी बीज किट की जारी

डिप्टी कमिश्नर ने गर्मी की सब्जी बीज किट की जारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज बागबानी विभाग द्वारा घरेलू बगीची के लिए तैयार ग्रीष्मकालीन सब्जियों के बीजों की एक किट को जारी करते और जिलावासियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए घरेलू बगीची के तहत अपने घरों में रासायनिक जहर मुक्त सब्जियों की खेती करने का न्योता दिया। डा. अग्रवाल ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक संतुलित आहार में सब्जियों का विशेष महत्व है, जो विटामिन, खनिज, फाइबर का अच्छा स्रोत है। उन्होंने कहा कि लोगों को परिवार की आवश्यकता के अनुसार घरेलू बगीची में रासायनिक जहर रहित सब्जियों की खेती करनी चाहिए, इससे एक तो उनके पैसे की बचत होगी और दूसरा साफ-सुथरी एवं ताजी सब्जियों का सेवन करने से वे स्वस्थ रहेंगे, क्योंकि सब्जियों से पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते है। डा. अग्रवाल ने आगे बताया कि बागवानी विभाग द्वारा फरवरी-मार्च माह के दौरान पंजाब के सभी जिलों में 35,000 सब्जी बीज किट दी जा रही है। इन किटों को तैयार करने के लिए जिला जालंधर को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Advertisements

इस अवसर पर सहायक निदेशक बागवानी जालंधर डा. दलजीत सिंह गिल ने कहा कि इन किटों में 10 अलग-अलग प्रकार की सब्जियों के बीज है, जिनमें भिंडी, घिया कद्दू, ककड़ी, चप्न कद्दू, घिया तोरी, लोबिया (बीन्स), टिंडा, हलवा कद्दू, टार, करेला आदि शामिल है। इस समय दौरान इनकी बुआई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस किट से 5-6 मरले में बिजाई कर परिवार के 4-5 सदस्यों की सब्जी की जरूरत पूरी की जा सकती है। एक सब्जी बीज किट की कीमत 80 रुपये है और ये सब्जी बीज किट बागवानी विभाग के मुख्य कार्यालय या ब्लॉक दफ्तरों से प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर बागवानी विकास अधिकारी जोबनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here