Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur अवैध खनन पर पंजाब सरकार अपना रही है सख्त रुख: बरिंदर ...

अवैध खनन पर पंजाब सरकार अपना रही है सख्त रुख: बरिंदर गोयल

तलवाड़ा/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा किया। शाह नहर बैराज पहुंचने पर उन्हें पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उनके साथ उड़मुड़ के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और दसूहा के विधायक एडवोकेट कर्मबीर सिंह घुम्मण भी उपस्थित रहे। दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि हाल ही में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल द्वारा पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा किया गया था। उसी संदर्भ में उन्होंने आज खुद मौके पर पहुंचकर विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार माइनिंग के उचित प्रबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पारदर्शिता को बढ़ावा दे रहा है। पहले मैन्युअल सिस्टम था, जिसे अब ऑनलाइन कर दिया गया है और हर महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी अनियमितता पर नजर रखी जा सके।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सरकार ने 60 करोड़ रुपए के जुर्माने किए हैं और कई एफआईआर भी दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी कोताही सामने आती है, वहां तुरंत सख्त कदम उठाए जाते हैं। बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद पारदर्शिता और सुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि जो सुधार मौजूदा सरकार ने किए हैं, वे पिछली सरकारों में कभी संभव नहीं हुए थे। सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य जनता की सुविधा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है। इस मौके पर एसई शाह नहर विजय गिल, एक्सीयन दिनेश कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here