
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर में चल रहे श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। आस्था के यज्ञ में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु दूर दराज से पहुंच रहे हैं। छठे दिन यज्ञ में विवेक गुप्ता व शिवी गुप्ता ने मुख्य यजमान तथा सुरिंदर कौर, मधु शर्मा, दक्ष शर्मा, लावन्या शर्मा, रौनक शर्मा, राज रानी, आरती, राजेश शर्मा, केशव ठाकुर, माधव ठाकुर, कांता कपूरथला, टीना शर्मा लुधियाना, केशव, माधव, सुनीता शर्मा, अनु भल्ला, चंद रानी सैनी ने यजमान के तौर पर उपस्थित होकर हवन में आहुति डालीं। इस दौरान आचार्य राजिंदर प्रसाद ने उपस्थिति को यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ के माध्यम से एक ओर जहां सुख, शांति व समृद्धि मिलती है वहीं सभी बाधाएं भी दूर होती हैं। इसी बीच तीसरे दिन की श्रीमद्भागवत कथा को आगे बढ़ाते हुए धीरज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम जिस पल भगवान को सच्चे मन से याद करते हैं, वही पल सार्थक है। बाकी सब मिथ्या है। जीवन की सबसे बड़ी कमाई ईश्वर प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि धन-दौलत, मान-प्रतिष्ठा सब अस्थाई होता है, जो विपरीत परिस्थितियों में बेसहारा छोड़ चला जाता है। एक भगवान का नाम ही है जो हमारे साथ हमेशा रहता है। धीरज कृष्ण ने कहा कि भाव से ही सांसर चलता हैं। भाव के बिना भक्ति संभव नहीं है।

भाव से भक्ति आपको ठाकुर जी के समीप लाती है। प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि इस दौरान धीरज कृष्ण शास्त्री ने जिला जेल में भी कैदियों के उत्थान के लिए भागवत चर्चा का समागम किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार (वीरवाद) को प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम जन्म और श्री कृष्ण जन्म एवं नदोत्सव की कथा की जाएगी। इस मौके पर विकास अग्रवाल, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, दविंदर वालिया गुरुजी, राजिंदर मोदगिल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शाम सुन्दर मोदगिल, मनोज दत्ता, मुकेश डाबर,अशोक कुमार, पं. रमेश ठाकुर, कृष्ण देव, नील कमल, बबल विनोद हरजाई, अनुराधा गौतम, सुनीता गौतम, जसवीर कौर, सूरज प्रकाश, पलवी गुप्ता, बनीता गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सूरज शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, मुकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, विशाल वालिया, स्पर्श शर्मा व अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर निवासी मौजूद थे।











