Sunday, November 1, 2026
Home Latest डा.बीआर अंबेडकर पार्क में बाबा साहिब की प्रतिमा स्थापित

डा.बीआर अंबेडकर पार्क में बाबा साहिब की प्रतिमा स्थापित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर ने संविधान में समानता और शिक्षा का अधिकार दिया है और आज हम जो कुछ भी है, वह बाबा साहिब जी के प्रयासों के कारण है। यह विचार पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री महिंदर भगत ने डा. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी (रजिस्टर्ड) गढ़ा में बाबा साहिब डा.बी.आर. अंबेडकर पार्क (अर्बन एस्टेट फेज-1) में बी.आर.अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होते हुए व्यक्त किए। श्री भगत ने कहा कि हम संविधान निर्माता बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी द्वारा दलितों को समानता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिलाने में दिए गए योगदान को नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब के दिखाए मार्ग पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अर्बन एस्टेट फेज-1 में बने डा.बी.आर. अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार एवं पुनरोद्धार की जिम्मेदारी वे स्वयं लेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह पार्क बाबा साहिब के नाम पर बनाया गया है और अब यहां बाबा साहिब की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है, इसलिए वह इस पार्क का सौंदर्यीकरण मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की देखरेख में करवाएंगे और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पार्क को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यहां आने वाले लोगों को बाबा साहिब के जीवन की झलक मिल सके। इस दौरान सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा, डिप्टी मेयर मलकीत लुभाना, पार्षद किरपाल पाली, पार्षद जुनेजा, महेंद्र कैंथ, पार्षद पति सुदेश भगत, चेयरमैन सुभाष भगत, इंस्पेक्टर मीना, के पवार, यशपाल दुआ सहित सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here