Monday, October 19, 2026
Home Latest बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की...

बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लगी गोली

मलेरकोटला (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान, 7 वर्षीय बच्चे को अगवा करने के अपराध में शामिल हरप्रीत सिंह मलेरकोटला पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उस समय घायल हो गया जब वह फॉलो-अप ऑपरेशन के दौरान गांव सलार के पास हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाए जाने के समय पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी आज मलेरकोटला के सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसएसपी) गगन अजीत सिंह ने दी। यह कार्रवाई गांव सीहां दौद (खन्ना) से अगवा किए गए 7 वर्षीय बच्चे भवकीरत सिंह को पंजाब पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक छुड़ाने के एक दिन बाद सामने आई है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, जिनकी पहचान अमरगढ़ के गांव बाठन के हरप्रीत सिंह (24) और अमरगढ़ के गांव जागोवाल के रवि भिंडर (21) के रूप में हुई है, को गिरफ्तार किया था, जबकि उनका साथी जसप्रीत सिंह, निवासी गांव सीहां दौद, जो पुलिस पर खुलेआम गोलियां चलाकर अपनी फॉर्च्यूनर एसयूवी में भागने की कोशिश कर रहा था, नाभा रोड पर गांव मंडौर के पास पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस कर्मियों के लिए 10-10 लाख रुपये नकद इनाम और प्रमोशन की घोषणा की थी।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू की पूरी निगरानी में खन्ना, मलेरकोटला और पटियाला सहित तीन जिलों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आगे की जांच के लिए एसपी इन्वेस्टिगेशन मलेरकोटला वैभव सहगल की निगरानी में सीआईए इंचार्ज हरजिंदर सिंह और एसएचओ साइबर क्राइम मनजोत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमें बनाई गई थीं। एसएसपी ने बताया कि फॉलो-अप जांच के दौरान एसएचओ अमरगढ़ को जानकारी मिली कि आरोपी हरप्रीत सिंह और रवि भिंडर के पास अवैध हथियार होने की आशंका है, जिसके बाद पुलिस टीमों ने गांव सलार के पास किसी स्थान से इन हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपी हरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया। एसएसपी ने कहा कि आरोपी हरप्रीत ने उक्त स्थान से बरामद की गई पिस्तौल से पुलिस टीम पर गोलीबारी कर मौके से भागने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और आरोपी हरप्रीत सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मलेरकोटला ले जाया गया। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने बताए गए स्थान से एक 32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here