Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur श्री राम भवन हाल में अपने प्रियजन की फोटो लगवाने हेतु संस्था...

श्री राम भवन हाल में अपने प्रियजन की फोटो लगवाने हेतु संस्था से करें संपर्कः हरीश सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़ ), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से संस्था पदाधिकारियों की एक अति आवश्यक बैठक प्रधान हरीश सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सुरिंदर ओहरी, महिंदरपाल गुप्ता, मास्टर निहाल चंद, अश्वनी चोपड़ा, रमन वर्मा, जेके शर्मा, बलदेव सिंह, तिलकराज वर्मा, सुरिंदर लक्की, अश्वनी शर्मा, एसपी गौतम व जेके शर्मा विशेष रुप से मौजूद थे। इस मौके पर समस्त सदस्यों ने एकमत से फैसला लिया कि संस्था के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए आर्थिक रुप से मजबूत होना बहुत जरुरी है। इसके लिए सभी ने फैसला लिया कि श्री राम भवन की पहली मंजिल पर स्थित हाल में, जहां पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य  किए जाते हैं में अब शहर व आसपास के नगर निवासी अपने प्रियजनों की तस्वीर सदा के लिए लगाकर उनकी याद को बनाए रखने के साथ-साथ जनकल्याण कार्यों में योगदान डाल सकते हैं। इसके लिए मात्र 51 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने आह्वान किया कि जो कोई भी परिवार हाल में अपने प्रियजन एवं बुजुर्गों की तस्वीर लगवाना चाहता है वह संस्था के साथ संपर्क करें। इसके साथ ही उन्होंने हाल में सीढ़ियां चढ़ने को लेकर बुजुर्गों की समस्या को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है कि जल्द ही हाल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट लगवाई जाएगी और इसके लिए भी दानी सज्जन सहयोग के लिए आगे आएं।

Advertisements

आपको बता दें कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन के साथ-साथ समाज सेवी कार्यों में मील का पत्थर स्थापित करने वाला श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल निरंतर जनसेवा को समर्पित होकर कार्यरत है। एक तरफ जहां मंडल द्वारा शव वाहन, वैस्टी वैन एवं शव रखने के लिए फ्रिजर तथा एम्बुलैंस सेवा एवं मैडीकल कैंपों से जन कल्याण कार्य किए जा रहे हैं वहीं जनऔषधि केन्द्र, लैब में न्यूनतन रेट पर टैस्टों की सुविधा एवं स्वास्थ्य केन्द्र में रोजाना एक डाक्टर मरीजों के लिए उपलब्ध रहते हैं। इसके साथ ही मंडल द्वारा हर माह 15 विधवा जरुरतमंद महिलाओं को राशन भेंट किया जाता है। इतना ही नहीं श्री राम नवमीं महोत्सव के दौरान मंडल द्वारा हर साल जरुरतमंद परिवारों की लड़कियों के सामूहिक विवाह भी करवाए जाते हैं। क्योंकि, जीवन में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता और इस मानव सेवी कार्य से जुड़ने के लिए भी आगे आएं व यथाशक्ति दान देकर अपना योगदान डालें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here