Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur शहीदों के सपनों का भारत बनाना ही हो हमारी प्राथमिकताः कुलदीप धामी

शहीदों के सपनों का भारत बनाना ही हो हमारी प्राथमिकताः कुलदीप धामी

होशियारपुर  (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से प्रधान व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी की अध्यक्षता में मोहल्ला कीर्ति नगर होशियारपुर में श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने शहीदी दिवस

Advertisements

मौके शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को श्रद्धासुमन भेंट किए। इस अवसर पर आसमान इंकलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर कुलदीप धामी ने कहा कि हम सभी को शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए और युवा पीढ़ी को भी शहीदों की कुर्बानियों के बारे में अवगत करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर मनीष पाल, आशीष सोनू, गुरमेल सिंह, संतोष चौधरी, दीदार सिंह, दलजीत सिंह, उमेश गुप्ता, श्याम कुमार, सुशील पंडित, विपन कुमार, कंचन शर्मा, अमरेश कुमार, सुरिंदर कुमार, गुरप्रीत सिंह, अक्षय पाल, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here