
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब चैपटर द्वारा दिये गये प्रोग्राम के अनुसार आज दिनांक 24-03-2025 को चन्नण सिंह धूत भवन में होशियारपुर की एस.के.एम. के संगठनों तथा बी.के.यू. उगराहां संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुये। मीटिंग की प्रधानगी बी.के.यू. कादियां संगठन के जि़ला प्रधान पवित्र सिंह धुग्गा ने की। किसान कमेटी दोआबा की ओर से हरबंस सिंह संघा, जमहूरी किसान सभा की ओर से दविन्दर सिंह कक्कों, किरती किसान यूनियन की ओर से हरमेश सिंह ढेसी, दोआबा किसान कमेटी की ओर से सतपाल सिंह मिर्जापुर, बी.के.यू. राजेवाल की ओर मनजीत सिंह, बी.के.यू उगराहां की ओर से राजिन्दर सिंह आज़ाद, किसान कमेटी दोआबा की ओर अजमेर सिंह, भट्ठा मज़दूर यूनियन की ओर से धन्नपत राये, कुल हिंद किसान कमेटी की ओर से गुरमेश सिंह शामिल हुये।

पंजाब तथा केन्द्र सरकार की मिली भगत के साथ खनौरी तथा शंभू बार्डर पर पुलिस द्वारा हुये जुल्म तथा किसान लीडरों की गिरफ्तारियां की पुरज़ोर निंदा की गई। किसान, मज़दूर, मुलाज़मों के रोष भरे प्रदर्शनों तथा ज़ालिमाना तरीके से लाठीचार्ज करना, बुद्धिजीवियों का गिरफ्तार करना, किसाना मज़दूरों पर पर्चे करने के विरोध में 28 मार्च डी.सी.कार्यालय के आगे रोष भरपूर प्रदर्शन किये जायेंगे। इन प्रदर्शनों में किसान-मज़दूरों की रिहाई, पर्चे रद्द करवाने, बुद्धिजीवियों को रिहा करने, शंभू खनौरी बार्डर पर किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियां तथा अन्य समान की गई लूट का समान वापिस करवाने तथा अन्य मुश्किलों को उजागर किया जायेगा।
इसके इलावा मीटिंग में अन्य साथी मलकीत सिंह सलेमपुर, इन्द्रपाल सिंह अहिराणा, कुलविन्दर सिंह चाहल, परसन सिंह लहली, गुरबख्श सिंह सूस, सुखदेव सिंह साहरी, बलविन्दर साहरी अमनदीप सिंह मोनाकला, चरनजीत सिंह मोनाकलां, तरसेम सिंह खानपुर, मदन लाल बुल्लोवाल, जसमेश सिंह, सतनाम सिंह, दिलराज कुमार, तर्कशील सोसायटी हरियाणा शामिल थे।












