Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप ने मोगा जिला प्रमुख स्व. मंगा के...

शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप ने मोगा जिला प्रमुख स्व. मंगा के परिवार को आर्थिक सहायता का चैक सौंपा

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; module: photo; hw-remosaic: false; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: 8; cct_value: 5100; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 135.0; aec_lux_index: 0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0; albedo: ; confidence: ; motionLevel: 0; weatherinfo: null; temperature: 47;

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे गुट पंजाब के सीनियर नेता रणजीत राणा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि शिवसेना बालठाकरे शिंदे गुट होशियारपुर की इकाई ने मोगा में गत दिवस गैंगस्टरों द्वारा शहीद किए गए मोगा के जिला प्रमुख मंगतराम मंगा को शिवसेना स्थानीय कार्यालय कमेटी बाजार में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Advertisements

शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे होशियारपुर की ईकाई शहीद मंगत राम मंगा की रस्म पगड़ी के अवसर पर शिवसेना बाल ठाकरे  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के दिशा निर्देश अनुसार शिवसेना राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल  इस मौके पर मोगा में विशेष रूप से पहुंचे और शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे की तरफ से पार्टी की ओर से शहीद मंगतराम मंगा के परिवार जनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक भेंट किया, जिसके लिए रणजीत राणा ने शिवसेना सुप्रीमो एवं डिप्टी सीएम महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे और राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अतुल का  हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि  इस मौके पर कैप्टन अभिजीत अर्जुन ने पारिवारिक सदस्यों से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिवसेना इस दुख की घड़ी में पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है  और  पंजाब में बढ़ते हुए आतंकवाद गैंगस्टरवाद के चलते हो रही हिंदू लीडरों और शिवसेना नेताओं की हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा कि पंजाब सरकार को शिवसेना के सभी प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए 

उन्होंने शिवसेना नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार से जल्द ही बातचीत की जाएगी जिससे उनकी सुरक्षा को जल्द से जल्द बढ़िया तरीके से सुनिश्चित किया जा सके इस मौके पर होशियारपुर से जिला प्रमुख शशि डोगरा, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम चौरासी से प्रमुख प्रिंस शर्मा फौजी, गुरचरण सोनू एवं पठानकोट से अमित अग्रवाल बठिंडा से दीपक ओमकरण , अमृतसर से सुखदेव सन्धू राजेंद्र शर्मा और भी सभी शिव सैनिक पहुंचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here