Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur होली हार्ट जूनियर स्कूल के विराट ठाकुर ने पांचवी बोर्ड की परीक्षा...

होली हार्ट जूनियर स्कूल के विराट ठाकुर ने पांचवी बोर्ड की परीक्षा में किया सभी को चित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। होली हार्ट जूनियर स्कूल का पाँचवी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। विराट सिंह ठाकुर ने शत-प्रतिशत (100 प्रतिशत) अंक लेकर प्रथम, गुंजन ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और मन्नत कौर ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त रवि कुमार ने 92 प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ और प्रतीक ने 91.8 प्रतिशत अंक लेकर  पंच्चम स्थान हासिल किया।

Advertisements

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल अजीत सिंह अरोड़ा, मैनेजिंग डायरैक्टर रिशिमा ठाकुर, चीफ कोऑर्डीनेटर रितु अरोड़ा, वाईस प्रिंसीपल राजीव बेदी ने विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा अभिभावकों को बधाई दी और पदधारकों को पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here