Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur केंद्र सरकार आतंकियों से सख्ती से निपटे: सुदर्शन धीर

केंद्र सरकार आतंकियों से सख्ती से निपटे: सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पहलगाम में हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले की स्वर्णकार संघ वन पंजाब तथा खत्री महासभा पंजाब के सीनियर वाईस प्रधान सुदर्शन धीर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंनें कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ समय से परिस्थितियां कठिन चल रही है और अब समय आ गया है आतंकियों के साथ सख्ती से निपटा जाए।

Advertisements

उन्होंनें कहा यह धर्म के आधार पर हुए नरसंहार से हमारे देश के राजनीतिक दलों को भी सीख लेने का मौका है, क्योंकि आतंकवादियों के लिए जाति, भाषा, इलाका या पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंनें केंद्र सरकार से अपील की है कि आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। स्वर्णकार संघ पंजाब तथा खत्री महासभा द्वारा इस हरकत की निंदा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here