
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोहल्ला रूप नगर में दो पक्षो में हुए विवाद में थाना मॉडल टॉउन की पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी अस्पताल में उपचारधीन है। जानकारी के मुताबिक मौहल्ला रूप नगर की निवासी महिला मधु शर्मा पत्नी आशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वो अपने घर में थी। इस दौरान उसके मौहल्ले की निवासी महिलाएं प्रदीप कौर व नीलम रानी उसको मिलने लिए घर में आ गई। उसने बताया कि जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी गरीश मल्ल व रमां रानी अपने साथी कृष्ण कुमार के साथ उसके घर में दाखिल हो गए।

उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा में बात करने के बाद आरोपियो ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप था कि तीन आरोपियों ने उन्हें जबरन पकड़ कर उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और इस दौरान आरोपी ने उन पर दो फायर भी किए । बता दें कि उक्त घटना से गुस्साए मोहल्ला निवासियों ने आरोपी को काबू कर उस पर खूब हाथ अजमाए थे। बतायाजा रहा है कि घटना के दौरान मुख्य आरोपी नशे की हालत में था। हालांकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मोहल्ला निवासियों को आरोप था कि आरोपी गरीश मल्ल गत समय से ही रमां रानी के साथ मिलकर उन्हें प्रताडि़त कर रहे थे। जिस संबधी उन्होंने एसएसपी के पास एक शिकायत की थी। थाना मॉडल टॉऊन की पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में आरोपी गरीश मल्ल, रमां रानी व कृष्ण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 324, 336, 354, 27, 54, 59 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उक्त प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी नरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंधी फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












