Monday, October 19, 2026
Home Latest मंदिर की 20 फुट लंबी दीवार गिरने से 7 की मौत, 4...

मंदिर की 20 फुट लंबी दीवार गिरने से 7 की मौत, 4 घायल

आंध्र प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर 20 फुट लंबी दीवार गिर गई। इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम की शुरुआत से कुछ घंटे पहले जब श्रद्धालु टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े थे तो अचानक उनके उपर मंदिर की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 7 लोग मलबे के नीचे दब गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें घायल हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां डाकटरों ने उन्हें मुतक ऐलान कर दिया और घायलों का ईलाज़ चल रही है।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा अन्य विभागों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। इस सबंधी गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता, विशाखापट्टनम जिला कलेक्टर एमएन हरेंधीरा प्रसाद और पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में हुई इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर और एसपी से वहां की स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया कि, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दीवार गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here