इस दुनिया में प्रभु परमात्मा ही सच है और सदा रहने वाला है : जे.के. त्रिवेदी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन गढ़दीवाला में ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय प्रचारक महात्मा जे.के. त्रिवेदी विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ संदीप कुमार, लव कुमार, जोगिंदर सिंह प्रेमी थे।

Advertisements

सबसे पहले उनका गढ़दीवाला सत्संग भवन में पहुंचने पर इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय संचालक सरूप सिंह, गुरमीत सिंह, हरबंस सिंह जस्सल, कर्म सिंह व जरनैल सिंह धुग्गा आदि उपस्थित थे।

इसके बाद संत समागम का आयोजन किया गया। केन्द्रीय प्रचारक महात्मा जे.के. त्रिवेदी ने कहा कि इस दुनिया में प्रभु परमात्मा ही सच है और सदा रहने वाला है। बाकी सब कुछ जो दिखाई देने वाला है वह झूठ है और नाशवान है। जब व्यक्ति सदा रहने वाली वस्तु प्रभु परमात्मा से जुड़ता है तो उसका जीवन में उसी तरह शांत व आनंदमई बन जाता है।

इस परमात्मा से जुडऩे की विधि के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सतगुरु की शरण में जाकर इस निराकार प्रभु को जाना जा सकता है। अंत में ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार ङ्क्षसह ने महात्मा जी.के. त्रिवेदी का दुप्पटा पहना कर धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here