Sunday, October 18, 2026
Home Latest मंदिर में सदियों पुराने अनुष्ठान के दौरान भगदड़, 7 की मौत, 50...

मंदिर में सदियों पुराने अनुष्ठान के दौरान भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल

गोवा (द स्टैलर न्यूज़)। गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में सदियों पुरानी रस्म को देखने और उसमें भाग लेने के लिए उमड़े थे। यहां नंगे पैर ‘धोंड’ जलते अंगारों पर चलते हैं। श्री लैराई यात्रा हर साल उत्तरी गोवा में आयोजित की जाती है, जिसमें 50,000 से ज़्यादा श्रद्धालु शामिल हुए थे। धार्मिक यात्रा के एक प्वाइंट पर ढलान के कारण भीड़ एक साथ तेजी से आगे बढ़ने लगी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भगदड़ जैसे मची तुरंत मंदिर प्रशासन और पुलिस ने एक्शन लिया।

Advertisements

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल ने कहा कि शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस अनुष्ठान के लिए 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मौके की सूचना मिलते ही सीएम प्रमोद सावंत अस्पताल पहुंचे। सीएम से लेकर प्रधानमंत्री मोदी इस घटना से गमजदा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here