Monday, October 19, 2026
Home Latest मतदाता सूचियों से संबंधित दावे व आपत्तियों का समयबद्ध ढंग से किया...

मतदाता सूचियों से संबंधित दावे व आपत्तियों का समयबद्ध ढंग से किया जाए निपटारा: अतिरिक्त मुख्य अधिकारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब हरीश नय्यर ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल और सभी मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के साथ बैठक कर वोटर सूची-2025 के निरंतर सुधाई के चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने सभी मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार दावों और आपत्तियों का समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर तैनात पर्यवेक्षकों के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाएं तथा बी.एल.ओ से संवाद बनाए रखा जाए।

Advertisements

उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 18 से 19 वर्ष के विद्यार्थियों के वोट बनाने और उन्हें लोकतंत्र में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के लिए स्वीप गतिविधियां चलाने के भी निर्देश दिए। जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाया जाएगा, ताकि मजबूत लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह और सहायक नोडल अधिकारी स्वीप डा. अशोक सहोता भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here