Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur ISRO के ट्रेनिंग प्रोगाम के लिए सरकारी स्कूल गोबिंदपुर खुनखुन की छात्रा...

ISRO के ट्रेनिंग प्रोगाम के लिए सरकारी स्कूल गोबिंदपुर खुनखुन की छात्रा अनमोलप्रीत का चयन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव गोबिंदपुर खुनखुन में स्थित सरकारी हाई स्कूल की छात्रा अनमोलप्रीत कौर का इसरो ट्रेनिंग प्रोगाम के लिए चयन हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि के बाद पूरे जिले, स्कूल स्टॉफ और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

Advertisements

छात्रा अनमोलप्रीत कौर ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उसने साइंस अध्यापिका पवनदीप व अन्य अध्यापकों के मार्गदर्शन व मेहनत के कारण यह उपलब्धि हासिल की है। उसने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती है। स्कूल प्रिंसिपल, स्टॉफ व अन्य ने अनमोलप्रीत को भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here