Sunday, October 18, 2026
Home Latest नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

नूंह (द स्टैलर न्यूज़)। नूंह में अवैध रूप से भारत में रह रहे 23 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग गांव बाजड़का में स्थित बिहारी ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहे थे। इस सबंधी जानकारी देते पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस ईंट भट्टे पर कुछ विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के कार्यरत हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इन लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नागरिक कब, कैसे और किस मार्ग से भारत में प्रवेश किए। साथ ही, उनके स्थानीय संपर्कों और नियोक्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने साफ किया कि जिले में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। इस कार्रवाई के बाद नूंह जिले में अवैध रूप से रह रहे अन्य लोगों में खलबली मच गई है।

Advertisements

पुलिस ने स्थानीय ईंट भट्टा मालिकों और अन्य व्यवसायियों से अपील की है कि वह अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई ना केवल अवैध घुसपैठ को रोकने में मदद करेंगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि या बिना दस्तावेज वाले व्यक्तियों की जानकारी मिले, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी कार्रवाइयां और तेज की जाएंगी ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here