Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur डीएवी स्कूल में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों...

डीएवी स्कूल में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने परीक्षा में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से विद्यालय और अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान पांचवी, आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के नतीजे शत् प्रतिशत रहे हैं। 12वीं कक्षा के परिणाम में साइंस वर्ग में अरमान अग्निहोत्री ने 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, हर्षदीप ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हरनूर कौर ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा के कॉमर्स वर्ग में वंश अरोड़ा ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, हरमनप्रीत कौर ने 87.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हार्तिक कुमार ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

कला संकाय में सिम्योन ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, अभय कुमार ने 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा सचिन कुमार ने 83.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह दसवीं कक्षा में इशिका पहले, प्रभजोत कौर दूसरे और नवरीन कौर तीसरे स्थान पर रहे। आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में कृतिका ने पहला, तमन्ना ने दूसरा और यथार्थ तीसरा स्थान हासिल किया। अपने संदेश में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ .अनूप कुमार और सचिव प्रो. आरएम भल्ला ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए भविष्य में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here