Tuesday, November 3, 2026
Home Latest ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान अधीन राज्य में पैदा किया जा रहा...

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान अधीन राज्य में पैदा किया जा रहा खेल सभ्यचार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान अधीन युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों में भाग लेकर प्रदेश तथा परिवार का नाम रोशन कर सके एंव अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सके। इसी कडी के अंतर्गत आज डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्टस, खेल विभाग रणबीर सिंह भंगू ने स्पोर्टल कालेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडियों के हास्टल का जायजा लिया तथा उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने इस दौरान हास्टल में रहने वाले खिलाडियों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याए सुनी।

Advertisements

डिप्टी डायरैक्टर ने कहा कि खिलाडियों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं छोडी जाएगी, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘युद्ध नशे  के विरुद्ध’ अभियान अधीन युवाओ में खेल सभ्यचार पैदा किया जा रहा है।उन्होंने साथ ही स्पोर्टस कालेज की कार्यगुजारी का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिला खेल अधिकारी, गुरप्रीत सिंह, डा. रणबीर सिंह प्रिंसीपल स्पोर्टस कालेज, एक्सियन खेल विभाग सजंय महाजन, तैराकी कोच उमेश शर्मा, विक्रमजीत सिंह एथलैक्टिस कोच भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here