
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एसएवीजैन डे बोर्डिंग स्कूल के 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 5 विद्यार्थियों ने पंजाब मेरिट में स्थान प्राप्त किया जिनमें से 2 विद्यार्थियों ने जिले में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के कुल 45 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए थे। जिनको आज जीएनए यूनिवर्सिटी द्वारा जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। जीएनए की ओर से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गुरमीत सिंह ने मैनेजमेंट का धन्यवाद किया कि जो हमेशा स्कूल में बच्चों को हर सुविधा देने के लिए तत्पर रहते हैं और स्टाफ का भी धन्यवाद किया जिनकी मेहनत के कारण बच्चे यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

उन्होंने बच्चों को अपने भविष्य के लिए सही मार्ग चुनने के लिए कहा। प्रधान जीवन जैन ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सब आपकी मेहनत और लगन का नतीजा है जिसके कारण हमारे स्कूल का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में भी बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कोई भी रुकावट नहीं आने देंगे और स्कूल द्वारा बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में जैन शिक्षण निधि हमेशा अग्रसर है और रहेगी। अंत में जी एन ए यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रधान श्री जीवन जैन जी को प्रशंसा पत्र भेंट किया गया।












