Tuesday, October 6, 2026
Home Education जीवन में मुश्किलें होने के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के...

जीवन में मुश्किलें होने के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करोः डा. अजय बग्गा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय एकता, धर्म निर्पेक्षता तथा आपसी भाईचारक सांझ के लिए जीवनभर कार्यरत प्रिंसिपल ओम प्रकाश बग्गा की स्मृति में आज उन 11 विद्यार्थियों को हर महीने 1000 रुपये एक वर्ष के लिए स्कालरशिप देने का फैसला लिया गया, जोकि दिन के समय कालेज में पढ़ाई करते हैं और सुबह घरों में अखबारें बांटते हैं। ‘‘मेहनत से कामयाबी’’ का संदेश देने हेतु जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप देने के अतिरिक्ति 6 नए साइकिल हासिल करने वालों में श्मशान घाट में मृतक देह को अग्निभेंट करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं जोकि साइकिल न होने के कारण अपने घर से पैदल ही श्मशान घाट आते हैं।

Advertisements

डा. अजय बग्गा ने बताया कि स्व. प्रिंसिपल बग्गा की याद में अखबार बांटने वाले बच्चों को स्कालरशिप तथा श्मशान घाट में कार्यरत कर्मचारियों को साइकिल देने का फैसला समाजवादी नेता प्रिंसिपल बग्गा के संघर्षों को जहां जिंदा रखने में सहायक साबित होगा वहीं उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा जोकि कठिनाइयों के बावजूद भी अपने सपनों को साकार करने हेतु संघर्ष कर रहे हैं।

वर्णनीय है कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय प्रिंसिपल ओम प्रकाश बग्गा गुजरांवाला (पाकिस्तान) से होशियारपुर आकर बसे थे। प्रिंसिपल बग्गा सुबह के समय अखबारें बांटते थे तथा दिन के समय डी.ए.वी. कालेज में पढ़ाई करते थे। एम.ए. राजनीति शास्त्र, हिंदी व बी.एड. करने के उपरांत डी.ए.वी. संस्थान में प्रिंसिपल के तौर पर सेवा निभाई। पंजाब में उस वक्त समाजवादी नेता चौधरी बलबीर सिंह जैसी महान शख्सियत से प्रभावित होकर प्रिंसिपल बग्गा राजनीति में आए और होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। प्रिंसिपल ओम प्रकाश बग्गा की कहानी कठिन मेहनत तथा दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here