Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur मेधावी बच्चों का एक दिन डीसी के साथ कार्यक्रम प्रशासन का सराहनीय...

मेधावी बच्चों का एक दिन डीसी के साथ कार्यक्रम प्रशासन का सराहनीय कदमः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले में अव्वल आने वाले बच्चों के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक दिन डीसी के साथ कार्यक्रम सराहनीय कहम है तथा भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाने से बच्चों में आगे बढ़ने एवं मन लगाकर पढ़ने की रुचि पैदा होगी। इसके लिए जिलाधीश आशिका जैन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है कि उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम रखा।

Advertisements

यह बात पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि जिलाधीश की पहल से दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और वह भी इस मुकाम पर पहुंचने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। श्री धीर ने कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है तथा बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि रखनी चाहिए ताकि उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here