Sunday, November 1, 2026
Home Latest चब्बेवाल में विकसित कृषि संकल्प अभियान अधीन कृषि कैंप का आयोजन

चब्बेवाल में विकसित कृषि संकल्प अभियान अधीन कृषि कैंप का आयोजन

चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- शाम धीर। विकसित कृषि संकल्प अभियान अधीन गांव चब्बेवाल होशियारपुर ब्लाक 2 में कृषि कैंप लगाया गया। जिसमें डा. मनिंदर सिंह डायरैक्टर कृषि विज्ञान केंद्र वाहोवाल जिनके साथ डा. सतीश कुमार कृषि विस्तार अधिकारी चब्बेवाल ने कैंप दौरान आऐ हुए किसानों को इस संबंधी जानकारी मुहैया करवाई। इस अवसर पर दलजीत सिंह सचिव चब्बेवाल, जगजीत सिंह सचिव कोआप्रेटिव सोसायटी बढूला, डा. मनिंदर सिंह, सतीश कुमार द्वारा केंद्र सरकार व पंजाब सरकार की स्कीमों की जानकारी दी । इस अवसर पर विशेष रुप से सरपंच रीनू संधू, परमिंदर पंच, दिलबाग पंच, चरणजीत सिंह नंबरदार, सिमरजीत, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here