Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धिया

पंजाब स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। होशियारपुर के जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने कोच शिहान जगमोहन विज से कोचिंग ले रहे इन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल सात स्वर्ण पदक, 3 रजत और  तीन कांस्य पदक जीते। टीम के चीफ कोच शिहान जगमोहन विज ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की और बताया कि  टीम के सहायक कोच  सैमपेई आदित्य बख्शी और सैमपेई  आरती कुमारी का भी इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सराहनीय योगदान और मार्गदर्शन रहा। लुधियाना के माउंट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इस ऑफिशल पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सब जूनियर लड़कों के वर्ग में कराटेका आर्यांश चैतन्य जुनेजा ने 6 वर्ष  के  वर्ग में लड़कों के व्यक्तिगत काता स्पर्धा में जिला होशियारपुर के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके पश्चात सब जूनियर लड़कियों के 8 वर्ष के आयु वर्ग में नायरा वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत काता और कुमिते  दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया और जिला होशियारपुर के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया।

Advertisements

टीम में शामिल रयान बरपग्गा ने 10 वर्ष के आयु वर्ग में 30 किलोग्राम भार वर्ग और आरुष शर्मा ने 12 वर्ष के आयु वर्ग में 50 किलोग्राम के भार वर्ग में कुमिते मुकाबला में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपने विरोधियों पर जीत पर जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में तीन बार पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुके नेशनल ब्रोंज मेडलिस्ट धैर्य कालिया ने भी 10 वर्ष के सब जूनियर लड़कों के काता मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता विवेक शर्मा ने भी कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर पंजाब टीम में अपनी जगह बनाई। जूनियर लड़कों के काता मुकाबले में करनप्रीत सिंह चाहल ने सिल्वर मेडल जीता जबकि कुमिते स्पर्धा में करन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। कृतेश अरोड़ा ने पहली बार काता स्पर्धा में भाग लिया और कांस्य पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया।  नेशनल प्लेयर अक्षिता शर्मा ने भी अपने काता और कुमिते मुकाबलों में जीत दर्ज कर पूल सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाई। यहां यह उल्लेखनीय है की टीम में शामिल 9 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी जगमोहनस इंस्टीट्यूट आफ ट्रेडीशनल कराते में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। शिहान जगमोहन विज ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए खुशी की अभिव्यक्ति करते हुए सभी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी 14 और 15 जून को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन कर पंजाब का नाम गौरवांवित करेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here