Sunday, November 1, 2026
Home Latest प्रशिक्षुओं के कौशल को बेहतर बनाने के लिए स्किल मुकाबले आयोजित

प्रशिक्षुओं के कौशल को बेहतर बनाने के लिए स्किल मुकाबले आयोजित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रशिक्षुओं के कौशल को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय सरकारी आई.टी.आई. मेहरचंद में कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें जालंधर जिले और शहीद भगत सिंह नगर की 12 आई.टी.आई. के 14 ट्रेडों के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की उपनिदेशक नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई मेहरचंद टर्नर, आरएसी, इलेक्ट्रीशियन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आईटीआई सुंढ इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, आईटीआई आदमपुर मशीनिस्ट, आईटीआई नवांशहर ने वेल्डर में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आईटीआई (महिला) जालंधर ने लड़कियों के लिए फैशन डिजाइनिंग ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे, सहायक डायरेक्टर शक्ति सिंह, प्रिंसिपल आईटीआई मेहरचंद जसमिंदर सिंह, प्रिंसिपल रूपिंदर कौर और श्री संत वाल्वस डायरेक्टर अरविंद धूमल ने विजेता छात्रों को प्रोत्साहित किया। डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि निदेशक तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों पर आईटीआई के छात्रों को पूरी लगन और मेहनत के साथ कौशल प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here