
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना मेहटीयाना में तैनात इंस्पेक्टर बलजीत सिंह हुंदल के डीएसपी पदोन्नत होने पर क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि 1999 में बलजीत सिंह बतौर एएसआई पुलिस में भर्ती हुए थे तथा उनके डीएसपी बनने से उनके परिवार एवं जानकारों में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि डीएसपी बलजीत अपनी मेहनत एवं कर्तव्य के प्रति निष्ठा के चलते काफी हाई रैंक तक जाएंगे। इस अवसर पर सरबजीत साबी, रमनजीत रम्मी, कुलबीर सिंह, राजेश शर्मा, संदीप शर्मा, विनोद चड्डा के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।











