Sunday, November 1, 2026
Home Latest पंजाब पुलिस यूट्यूबर कंचन तिवारी के तीसरे कातिल को शीघ्र गिरफ्तार करे:...

पंजाब पुलिस यूट्यूबर कंचन तिवारी के तीसरे कातिल को शीघ्र गिरफ्तार करे: लक्ष्मीकांता चावला 

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। यह अफसोस की बात है कि पंजाब सरकार की नाक के नीचे और पुलिस की जानकारी में जिस यूुट्यूबर महिला को धमकियां मिली थीं उसे मार दिया गया और अमृतसर की एक लड़की को अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह भी सरेआम अमृतपाल ने कहा है कि पार्किंग केवल बठिंडा की नहीं, और भी हैं। जरूरी नहीं कि अगली बार लाश भी मिल जाए। मैं जानती हूं कि पंजाब पुलिस इस अपराधी को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है, पर अगर पुलिस की कोशिश कामयाब होने से पहले दूसरी लड़की को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो उसके लिए सीधे सीधे पंजाब पुलिस ही जिम्मेवार होगी।

Advertisements

यह बिल्कुल ठीक है कि अश्लीलता फैलाना किसी भी माध्यम से उचित नहीं, पर पूरे देश के टीवी चैनलों में, अखबारी विज्ञापनों में, गीतों में अभद्रता और अश्लीलता भरी हुई है तो महिलाओं का अश्लील चित्रण करने वालों के लिए सख्त कानून भी बना है, पर कोई उस कानून को न लागू करता है न करवाता है। देश की राष्ट्रपति को भी मैंने पत्र लिखा था कि महिलाओं का अश्लील चित्रण बंद करवाइए, पर यहां तो लड़के लड़कियां दोनों ही इस समाज, परिवार विरोधी गीत बनाने में हिस्सा ले रहे हैं। सरकार याद रखे कि किसी एक को यह अधिकार नहीं कि वे इस प्रकार हत्या करे जैसे कमल कौर भाभी की हुई और अब दीपिका लूथरा को धमकियां दी जा रही हैं। सरकार सावधानी बरते और ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here