Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur काठगढ़ शिव मंदिरः समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने किए दर्शन

काठगढ़ शिव मंदिरः समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने किए दर्शन

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। एमआरसी ग्रुप के चेयरमैन व समाजसेवी मुकेश रंजन के नेतृत्व में शिव भक्तों का एक भक्ति से परिपूर्ण जत्था प्राचीन काठगढ़ शिव मंदिर में पहुँचा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और सुख-शांति की कामना की।

Advertisements

इस अवसर पर कई गणमान्य और समाजसेवी विशेष रूप से शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
विजय शर्मा विजय मॉल दसूहा, पवन वर्मा पम्मा ज्वैलर्स दसूहा, डॉ. सुरजीत ऐरी, गोल्डी वर्मा, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार, सुभाष शर्मा,बिशन कुमार, तथा शिव कुमार।

मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण और भजनों की गूंज ने भक्तों को अध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। समूह ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से समाज के कल्याण और सभी के मंगल की प्रार्थना की। भक्तों ने इस यात्रा को न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता और सद्भावना का भी प्रतीक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here