
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है। मंडी जिले के गोहर, करसोग व धर्मपुर क्षेत्र बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी 18 अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। 39 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव चलाया जा रहा है। बादल फटने के बाद करसोग में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि चार लापता लोगों की तलाश का कार्य चल रहा है। गोहर उपमंडल के स्यांज में 9 लोग लापता हैं। सराज क्षेत्र के बाड़ा में दो और तलवाड़ा में तीन लोग लापता हैं।

बाड़ा में चार और तलवाड़ा में एक बच्ची को रेस्क्यू किया गया है। मंडी शहर के विभिन्न स्थानों से 11 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। धर्मपुर के त्रियांबला में दो घर व पांच गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 26 मवेशियों की मौत हो गई। भदराणा में चार घर व तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। डीसी मंडी अपूर्व देवगन बाड़ा और तलवाड़ा सहित क्षेत्र में हालात का जायजा ले रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।












