Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir अमरनाथ यात्रा दौरान 4 बसों की हुई भीषण टक्कर, 36 श्रद्धालु घायल

अमरनाथ यात्रा दौरान 4 बसों की हुई भीषण टक्कर, 36 श्रद्धालु घायल

जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर रामबन में सड़क हादसे दौरान अमरनाथ यात्रा कर रहे 36 श्रद्धालु के घायल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह लोग अमरनाथ की यात्रा कर रहे थे और इस दौरान जब वह लोग चंद्रकोट लंगर स्थल के नज़दीक नाशता कर रहे थे तो अचानक एक बस ने पीछे से 4 बसों को टक्कर मार दी।

Advertisements

टक्कर दौरान 36 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल दाखल करवाया गया। जहां उनका इलाज़ चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here