Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur छात्रों के अंदर भारत की आत्मा भरने का काम एबीवीपी करती है:...

छात्रों के अंदर भारत की आत्मा भरने का काम एबीवीपी करती है: राहुल राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् होशियारपुर इकाई द्वारा सनातन धर्म सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तलवाड़ा में राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव श्री राहुल राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “छात्रों के अंदर भारत की आत्मा भरने का काम विद्यार्थी परिषद करती है।” उन्होंने इस स्कूल को एक आधुनिक गुरुकुल बताया और कहा कि “इस देश के छात्र राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थी परिषद ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में चेतना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाती है।”

उन्होंने बलिदान, देशभक्ति और भगत सिंह जी के विचारों को भी स्मरण किया। “विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों तक सीमित नहीं, बल्कि देश के पुनर्निर्माण की दिशा में कार्य करना है। भारत का पुनर्निर्माण केवल व्यक्ति निर्माण से ही संभव है और एबीवीपी इस दिशा में निरंतर काम कर रही है।”

कार्यक्रम में विद्यालय समन्वयक अंजु शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जबकि रघुनाथ राणा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अंत में एबीवीपी विभाग संयोजक अंकित कुंद्रा ने स्कूल प्रबंधन एवं मुख्य अतिथि रघुनाथ राणा जी का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here